भारत में सबसे बड़ा, सबसे लम्बा, सबसे ऊँचा

 भारत में सबसे बड़ा, सबसे लम्बा, सबसे ऊँचा

ऐसा देखा गया है कि PCS / SSC / Banking एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भारत का सबसे बड़ा, सबसे लम्बा और सबसे ऊँचा जैसे विषयों पर आधारित बहुत सारे प्रश्न पूछे जाते है। अतः इन प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हम इस लेख में भारत का सबसे बड़ा, सबसे लम्बा और सबसे ऊँचा जैसे विषयों पर आधारित प्रश्नों की सूची दे रहे हैं जो छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है|

भारत में सबसे बड़ा, सबसे लम्बा और सबसे ऊँचा स्थान, झील, नदी, चिड़ियाघर इत्यादि के नाम इस प्रकार हैं:

1. सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न
2. सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र
3. सबसे बड़ी झील (ताजे पानी की) वूलर झील, कश्मीर
4. सबसे बड़ी झील (खारे पानी की) चिलका झील, ओडिशा
5. सबसे बड़ी झील (मानवनिर्मित) गोविन्द वल्लभ पंत सागर (रिहन्द बाँध)
6. सबसे बड़ी झील (छिछले पानी की) कोल्लेरू झील (आंध्रप्रदेश)
7. सबसे बड़ी मस्जिद जामा मस्जिद (दिल्ली)
8. सबसे बड़ा गुम्बज   गोल गुम्बज (बीजापुर)
9. सबसे बड़ा चिड़ियाघर जुलोजिकल गार्डन (कोलकाता)
10. सबसे बड़ा संग्रहालय भारतीय संग्रहालय (कोलकाता)
11. सबसे बड़ा गुफा मंदिर कैलाश मंदिर, एलोरा (महाराष्ट्र)
12. सबसे बड़ा पशु मेला सोनपुर (बिहार)
13. सबसे बड़ा सभागार (Auditorium) श्री शन्मुखानंद हॉल (मुंबई)
14. सबसे बड़ा होटल   ओबेराय-शेरटन (मुंबई)
15. सबसे बड़ा बंदरगाह जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह, मुंबई
16. सबसे बड़ा गुरूद्वारा स्वर्ण मंदिर, अमृतसर
17. सबसे बड़ा चर्च सेंट कैथेड्रल (गोवा)
18. सबसे बड़ा स्टेडियम युवा भारती (साल्ट लेक) स्टेडियम, कोलकाता
19. सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली द्वीप (ब्रह्मपुत्र नदी, असम)
20. सबसे बड़ा प्लेनेटोरियम (तारामंडल) बिड़ला प्लेनेटोरियम (कोलकाता)
21. सबसे बड़ा डेल्टा सुन्दरवन डेल्टा
22. सबसे बड़ा बैंक (सार्वजनिक क्षेत्र का) भारतीय स्टेट बैंक
23. सबसे बड़ा राज्य (जनसंख्या की दृष्टि से) उत्तरप्रदेश (2011 की जनगणना के अनुसार 199,812,341)
24. सबसे बड़ा जिला (क्षेत्रफल की दृष्टि से) कच्छ (गुजरात)
25. सबसे बड़ा राज्य (क्षेत्रफल की दृष्टि से) राजस्थान (342,239 वर्ग किमी.)
26. सबसे लम्बा पुल (नदी पर बना) महात्मा गांधी सेतु, पटना
27. सबसे लम्बा बाँध हीराकुण्ड बाँध, लम्बाई 4.8 किमी. (ओडिशा)
28. सबसे लम्बा रेगिस्तान थार (राजस्थान)
29. सबसे लम्बी नहर इन्दिरा गांधी या राजस्थान नहर
(राजस्थान)
30. सबसे लम्बा ब्रैकट विस्तार (Cantilever span) वाला पुल हावड़ा ब्रिज
31. सबसे लम्बी नदी गंगा (लम्बाई 2,525 कि.मी.)
32. सबसे लम्बी सहायक नदी यमुना (1,376 कि.मी)
33. सबसे लम्बी नदी (बिना डेल्टा वाली) नर्मदा
34. सबसे लम्बा समुद्रतट (Beach) मरीना बीच, चेन्नई
35. सबसे लम्बा समुद्रतट वाला राज्य गुजरात (1915.29 किमी.)
36. सबसे लम्बा समुद्रतट वाला दक्षिण भारतीय राज्य आंध्रप्रदेश (1037 किमी.)
37. सबसे लम्बी विद्युत् रेलवे लाईन दिल्ली से कोलकाता वाया पटना
38. सबसे लम्बी रेलमार्ग डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी, दूरी-4286 किमी. (विवेक एक्सप्रेस, समय 82:30 घंटे)
39. सबसे लम्बा प्लेटफॉर्म गोरखपुर (उत्तरप्रदेश), लम्बाई 1.34 किमी.| यह विश्व का सबसे लम्बा रेलवे स्टेशन है|
40. सबसे लम्बा सुरंग पीर पंजाल सुरंग (जम्मू-कश्मीर)
41. सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-7 (वाराणसी से कन्याकुमारी)
42. सबसे लम्बी सड़क ग्रैंड ट्रंक रोड
43. सबसे ऊँचा बाँध   भाखरा नांगल बाँध, ऊँचाई 225.5 मी. (हिमाचल प्रदेश)
44. सबसे ऊँची मीनार कुतुब मीनार, ऊँचाई 88.4 मी. (दिल्ली)
45. सबसे ऊँची सड़क खारदुंग-ला दर्रे में स्थित लेह-मनाली सड़क
46. सबसे ऊँचा दरवाजा बुलन्द दरवाजा, ऊँचाई 53.6 मी.
(फतेहपुर सीकरी)
47. सबसे ऊँचा गुफा अमरनाथ (जम्मू-कश्मीर)
48. सबसे ऊँची झील   देवताल झील, गढ़वाल (उत्तराखण्ड)
49. सबसे ऊँची चोटी काराकोरम-2 / K-2 (8611 मी.)
50. सबसे ऊँचा जलप्रपात गरसोप्पा जलप्रपात (292 मीटर ऊँचा), मैसूरू (मैसूर) में
51. सबसे ऊँचा युद्धस्थल   सियाचिन ग्लेशियर
52. सबसे ऊँचा हवाई अड्डा   लेह (लद्दाख)
53. सबसे अधिक वनाच्छादित क्षेत्र वाला राज्य मध्यप्रदेश (94,689 किमी.)
54. सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर मुंबई (2011 की जनगणना के अनुसार 12,442,373)
55. सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान चेरापूंजी के नजदीक मासिनराम
(1082 सेमी. वार्षिक वर्षा)
56. सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस (नई दिल्ली से आगरा), गति 160 किमी/घंटा
(टेल्गो – 180किमी/घंटा, प्रस्तावित)
57. सबसे छोटा राज्य (जनसंख्या की दृष्टि से) सिक्किम
58. सबसे छोटा राज्य (क्षेत्रफल की दृष्टि से) गोवा
59. सबसे घनी आबादी वाला राज्य बिहार(1102 व्यक्ति प्रति वर्गकिमी)
60. सबसे पुराना चर्च सेंट थॉमस चर्च (पलायुर,त्रिचूर)
61. सबसे गहरी नदी घाटी   भागीरथी एवं अलकनंदा नदी घाटी
62. विश्व की सबसे लम्बी मूर्ति (statue) स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, ऊँचाई 182 मी., (साधू बेट द्वीप, गुजरात)


Share on Google Plus

About Pradeep Kumar

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments: